बालोद: ग्रामीणों की मांग पर तांदुला जलाशय से छोड़ा गया पानी, भीषण गर्मी में राहुद-गुरेदा समेत कई गांवों को मिलेगी राहत
Balod, Balod | May 21, 2026 भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे राहुद, गुरेदा सहित आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तांदुला जलाशय से नदी और नहरों में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।