वाड्रफनगर: बेलगाम में अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई
वाड्रफनगर शुक्रवार जिले में इन दिनों अवैध बालू उत्खनन का खेल खुलेआम जारी है। नदियों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के जरिए बालू निकाला जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि वाहन चालक भी अपनी जान जोखिम में डालकर यह कार्य कर रहे हैं। वहीं, कार्रवाई के नाम पर खनिज विभाग की सक्रियता सवालों के घेरे में है।