पटना ग्रामीण: ICAR परिसर में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद अमित शाह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर जाकर स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान का लोकार्पण किया। इस दौरान अमित शाह ने स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का भी अनावरण किया।