उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र से लापता हुई मासूम बच्ची का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व नागरिक सुरक्षा टीम ने मशक्कत करके बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजेला बंजारा बस्ती मावली निवासी इशिका पुत्री भेरू लाल बंजारा उम्र 3 वर्ष का शव कुएं के अंदर मिला। आपको बता दे कि इशिका पिछले पांच दिनों से लापता थी।