चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र में बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, स्थानीय लोगों ने तेज गर्मी से मिली राहत पर ली राहत की सांस
चंदौसी क्षेत्र में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर लगातार होती रही। मानसूनी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।