मटेहना बायपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
कृपालपुर निवासी रवि केवट और अभिषेक दुबे बाइक से अपने घर आ रहे थे । बाइक के मटेहना बाईपास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए भाग खड़ा हुआ । एक्सीडेंट में बाइक सवार रवि केवट और अभिषेक दुबे गंभीर घायल हो गए ।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गुरुवार रात 10 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।