दुधि: जामपानी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर, दो किशोर भी चोटिल
सोनभद्र के म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर जामपानी गांव के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सुपाचुंआ गांव निवासी 31 वर्षीय भगवान दास यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भगवान दास यादव किसी काम से जामपानी गांव गए थे।