मथुरा: 108 मंगल कलशों के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा उमड़ा जनसैलाब
ब्रजभूमि मथुरा इस समय पूरी तरह से भक्ति के रंग में सराबोर है। परम पावन पुरुषोत्तम मास के इस दुर्लभ संयोग पर, श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रविवार को इस कथा का शुभारंभ 108 मंगल कलश यात्रा के साथ बेहद धूमधाम से हुआ।