लोहरदगा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर खादगड़ा मैरिज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन: नगर प्रशासक
गुरुवार 7 मार्च को खादगड़ा मैरिज हॉल में नगर परिषद कार्यालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर प्रशासक जयपाल सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया।