लोहरदगा: नगर भवन में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न
नगर भवन लोहरदगा में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह एवं विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।