मेरठ: देहली गेट पुलिस दहेज हत्या के फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई,परिजनों ने SSP से लगाई गुहार,शादी के डेढ़ साल बाद हुई हत्या
Meerut, Meerut | Aug 14, 2024 थाना देहली गेट क्षेत्र से बुधवार को मृतक विवाहिता के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बताया की, शादी के डेढ़ साल बाद दहेज के लालची ससुराललियों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। परिजनों का आरोप है की,फरार आरोपियों को थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।अब परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र दे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।