एत्मादपुर: थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Etmadpur, Agra | Jun 17, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्ति के शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।