एत्मादपुर: रामबाग चौराहे से पुलिस ने मध्य प्रदेश से 18 वर्ष पूर्व लापता हुए पूर्व जीएसटी कमिश्नर के भाई को परिजनों से मिलवाया
Etmadpur, Agra | Jun 15, 2024 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे के समीप से पुलिस ने मध्य प्रदेश से 18 वर्ष पहले लापता हुए पूर्व जीएसटी कमिश्नर के भाई को समाजसेवी रिंकू भारद्वाज की मदद से परिजनों से मिलवाया। मध्य प्रदेश के सीधी जिला निवासी सेवानिवृत्ति जीएसटी कमिश्नर राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 18 वर्ष पहले उसका भाई लापता हुआ था। भाई से मिलने के बाद पुलिस का धन्यवाद किया