एत्मादपुर: कस्बा बरहन में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई एक युवक जान,परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Etmadpur, Agra | Jun 16, 2024 कस्बा बरहन के अशोकनगर निवासी चरन सिंह कुशवाहा की भीषण गर्मी के चलते उल्टी और दस्त से तबीयत खराब हो गई। परिजन जिन्हे कस्बा बरहन के हनुमान चौराहा स्थित आदेश डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा एक के बाद एक कई ड्रिप लगा दी। आरोप है कि जिससे मरीज की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाना बरहन में तहरीर दी है।