एत्मादपुर: नेशनल हाईवे से ऑटो में सवारी के बैग से जेवरात व ₹10,000/- चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 15, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे से पुलिस ने शनिवार को ऑटो में से सवारी के बैग से जेवरात व नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने कुछ दिन पहले ऑटो में बैठी एक सवारी के बैग से जेवरात व नगदी चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से ₹10000 की नगदी व जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये अभियुक्त को जेल भेजा है।