जशपुर: जशपुर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम, ताजिया जुलूस में युवाओं ने दिखाए पारंपरिक करतब
जशपुर में मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम (ताजिया) का पर्व श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ मनाया। शहर में निकाले गए ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडा एवं तलवारबाजी के करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।