बावड़ी: खेत में काम करते समय रड़ोद निवासी महिला की सर्पदंश से हुई मौत
Baori, Jodhpur | Oct 25, 2025 क्षेत्र के रडोद गांव में शनिवार को खेत में काम करते समय एक महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलुदेवी पत्नी जोधाराम जाट (उम्र 42 वर्ष, निवासी रडोद) अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थी, तभी अचानक उसे जहरीले सांप ने काट लिया।परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।