मथुरा: बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारी ग्राउंड ज़ीरो पर उतरे
ब्रज नगरी मथुरा में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। लेकिन जब श्रद्धालु मथुरा की यातायात व्यवस्था को देखते हैं तो पुलिस प्रशासन को कोसते हुए नजर आते हैं।क्योंकि अवैध तरीके से चल रहे डग्गेमार अनगिनत वाहनों के कारण मथुरा की यातायात व्यवस्था चरमरा हुई है। अब एसपी ट्रैफिक मनोज यादव और एसपी सिटी राजीव कुमार खुद यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गए है।