बहराइच: टिलवा मोड़ पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में युवक की हुई मौत, जांच जारी
बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में टिलवा मोड़ पुलिया के पास एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।