मुरैना नगर: बिजली चोरों पर मुरैना शहर में सबसे बड़ा शिकंजा,एक दिन में 302 कनेक्शनों पर कार्रवाई,50 लाख से ज्यादा की बिलिंग।
मुरैना जिले में बिजली चोरी और अनियमित विद्युत उपयोग के खिलाफ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सघन अभियान चलाकर एक दिन में 302 मामलों का खुलासा किया।जांच में 245 मामले बिजली चोरी के पाए गए।विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर 50 लाख रुपये से अधिक की बिलिंग की गई।मुरैना-1 में 67 और मुरैना-2 संभाग में 50 प्रकरण दर्ज किए गए।कंपनी ने वैध कनेक्शन उपयोग की अपील की।