बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के उप निदेशक शशि भूषण ने प्रखंड मेजरगंज के डुमरी काला पंचायत स्थित किसान उपेंद्र सिंह के खेत में ईख फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं हँसुआ लेकर कटनी कर उत्पादन का आकलन किया।