मेजरगंज में एसएसबी 20वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देश पर ई-कंपनी बसबिट्टा द्वारा बिसंभरपुर ननकार में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी एस.एन. सिंह ने निःशुल्क परामर्श दिया। बिसंभरपुर ननकार व बेहरा के 50 ग्रामीणों के 57 भैंस, 41 गए और 153 बकरियों का उपचार किया गया।