बाबा बालक नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक, हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज। बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में सामाजिक सद्भाव की इस बैठक में फरवरी माह में प्रस्तावित मंडल स्तरीय हिंदू सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए इस आयोजन में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।