सकलडीहा: धानापुर कस्बे में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, सोमारू बने विजेता, भारी संख्या में दर्शक रहे उपस्थित
जिले के धानापुर कस्बे में मंगलवार दोपहर अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई घुड़सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। फाइनल मुकाबले में सोमारू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान नीरज तथा तीसरा स्थान पिंटू ने प्राप्त किया।