खिलचीपुर: छापीहेड़ा पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
छापीहेड़ा नगर परिषद कार्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सोमवार की सुबह 10 बजे थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती से मिली जानकारी बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद कर्मचारियों और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी।