मांझी: जय प्रभा सेतु से युवती ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान
Manjhi, Saran | Apr 18, 2026 मांझी नगर पंचायत के मियां पट्टी की एक युवती ने शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी। करीब 50 फीट नीचे गिरने के बाद वह डूबने लगी। उसी समय नदी में मछली पकड़ रहे दुर्गापुर निवासी रविंद्र चौधरी, मुकेश मल्लाह और गोविंद मल्लाह ने युवती को डूबते देखा और तुरंत बचाव में जुट गए। तीनों मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बचा लिया।