छोटी सरवन: खेडा पाडा गांव में किराणा दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल बेचते समय भीषण आग लगी, किशोर झुलसा, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुर थाना क्षेत्र के खेडा पाडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, परिजनों ने बताया कि अजेश पुत्र रमेश निवासी खेडा पाडा जिसका उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।