औरैया: हाफिज अल्तमस ने कहा, कर्बला का वाकया सत्य और न्याय के लिए संघर्ष की मिसाल, मोहर्रम की शुरुआत अमन-चैन की दुआओं के साथ हुई
औरैया। मोहर्रम के चांद की पहली तारीख पर औरैया स्थित ऐतिहासिक हजरत बाबा शाह जमाल दरगाह पर मजलिस एवं कुरानखानी का अकीदत के साथ आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। कार्यक्रम में मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। दरगाह परि