गोरखपुर: मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने संभ्रांत लोगों के साथ कोतवाली गोरखपुर में की बैठक
कोतवाली थाना परिसर में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आगामी मुहर्रम त्यौहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक किया। इस दौरान एसपी सिटी ने लोगों से कहा की पुरानी परंपरा के अनुसार आप लोग अपने त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए।