गोरखपुर: पटरी व्यावसायिक संघ ने वेंडिंग जोन में जल भराव और मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
पटरी व्यवसाईयों को नगर निगम द्वारा शास्त्री चौक निकट दूरभाष केंद्र के पास वेंडिंग जोन दिया गया है। जहां पटरी व्यवसाय अपनी दुकानों को लगाकर जीवन यापन करते हैं इस वेंडिंग जोन को नगर निगम ने पटरी व्यवसाईयों को दिसंबर माह में दिया था, लेकिन अब बरसात का समय आ गया है जिसको लेकर दुकानदार असंकित हैं की जल भराव होने के बाद उन पर रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा।