गोरखपुर: गोलघर स्थित काली मंदिर गली में बिजली के पोल में उतरा करंट, गाय की हुई मौत
बिजली विभाग के लापरवाही का खामियाजा एक बेजुबान जानवर को भुगतना पड़ा। गोलघर स्थित स्थित काली मंदिर गली में बिजली के पोल में करंट उतरने से एक गाय की चिपककर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति को रोककर गाय को पोल से दूर किया। बीती रात पोल से चिंगारियां निकल रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।