गोरखपुर: बरसात के पहले नालों की साफ सफाई का गोरखपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
गोरखपुर शहर से विधायक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखपुर नगर निगम नाला सफाई के कार्य में जुड़ गया है मुख्यमंत्री का आदेश है कि, गोरखपुर शहर में जल जमाव की स्थिति न बनने पाए उसको लेकर तैयारी पहले से ही कर ली जाए। उसी के दृष्टिगत नगर आयुक्त भी पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहे हैं और लगातार नालों की साफ सफाई का निरीक्षण करते हैं।