राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 1 बजे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम,खुशी ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।