मुज़फ्फरनगर: नई मंडी स्थित वर्धमान जैन भवन में रोटरी क्लब मिडटाउन के द्वारा किया गया ट्राई साइकिल एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम
रविवार को नई मंडी के वर्धमान जैन भवन में रोटरी क्लब मिडटाउन के द्वारा 12 विकलांगों को ट्राई साइकिल एवं 13 बच्चों को साइकिल वितरण की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन अशोक गुप्ता ने कहा कि क्लब सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहता है।