मुज़फ्फरनगर: वहलना में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर भारतीय जैन मिलन द्वारा राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का किया गया आयोजन
भगवान महावीर के 2550 वा निर्वाण महोत्सव के अवसर पर भारतीय जैन मिलन के द्वारा राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत से भारतीय जैन मिलन की 800 से अधिक महिला शाखा के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती अनु अग्रवाल, डॉक्टर नूतन जैन के साथ दिव्या जैन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया।