कानपुर: सीसामऊ की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ
सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में जीती सपा विधायक नसीम सोलंकी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार सुबह 11 बजे शपथ दिलाई।शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।विधायक के परिजनों का कहना है की विधानसभा अध्यक्ष ने नसीम को एक बैग दिया है जिसमें विधानसभा से जुड़ी किताबें हैं।अपने परिवार से विधायक बनने वाली वह तीसरी और शहर की दूसरी मुस्लिम महिला विधायक हैं।