कांके: रांची के मोरहाबादी में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हटने का निर्देश
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2024 रांची के मोरहाबादी में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने हटने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान 24 घंटे में खाली करने का आदेश दिया है। साथ ही जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दिया है। वहीं सहायक पुलिसकर्मियों ने प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।