बेंगाबाद: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम, थाना प्रभारी सहित सभी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रविवार को 11 बजे को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अमन सिंह शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाएं एवं वन बचाव समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।