भभुआ: भभुआ पटेल चौक पर दुर्गा पूजा के लिए 11 लाख रुपए की लागत से बन रहा पंडाल, अध्यक्ष ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2025 भभुआ पटेल चौक दुर्गा पूजा को लेकर 11 लाख रुपए की लागत से दुर्गा पंडाल बन रहा है। शनिवार को 1 बजे चेतना संस्थान समिति के अध्यक्ष हर्ष पटेल ने बताया कि दक्षिण भारत के विख्यात मंदिर तिरुपति बालाजी के तर्ज पर यह पंडाल बनाया जा रहा है। जो इस पंडाल को बनाने के लिए झारखंड और बंगाल के बॉर्डर जामताड़ा से कारीगर आए हुए हैं। शहर में भव्य रूप से मंदिर का पंडाल दिखेगा।