दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौढा गांव से शराब के मामले में फरार एक अभियुक्त को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद गुरुवार की शाम 5:00 बजे भभुआ न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार युवक विद्यासागर राम ग्राम मसौढा थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी है।