मांझी: शीतलपुर में वृद्ध महिला की हत्या लूटपाट की आशंका , मोबाइल सुराग से एक गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Jun 12, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार की देर रात 80 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर लूटपाट किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई मृतका की पहचान राम जन्म पंडित की पत्नी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार वृद्ध घर के दरवाजे पर सो रही थी रात करीब 1 बजे परिजन बाहर निकले तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी इसके बाद कोहराम मच गया।