शनिवार दोपहर 3:00 बजे गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ज्ञान दीप समाज कल्याण युवा संस्था द्वारा बेटी दिवस के उपलक्ष में बेटी जागरूकता, परिवार बचाव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी महेंद्र तनेजा एवं उद्योगपति शिवकुमार गौड़ पहुंचे। बेटी दिवस के उपलक्ष में उपस्थित छात्राओं को जागरूक किया गया।