पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने छड़-गिट्टी व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाले के पास मंगलवार की देर रात करीब 9:50 पर अपराधियों ने छड़ और गिट्टी के व्यापारी को गोली मार दी। घटना के बाद घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:34 पर सोशल मीडिया के माध्यम से sdpo2 सचिवालय साकेत कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी है।