कोडरमा: आजाद नगर में कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत, एयरबैग खुलने से कार सवार की जान बची
तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद आजाद नगर में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को काफी गंभीर चोट आई। इसके बाद सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान असनाबाद में रहने वाले मोहम्मद असद जमाल उम्र 38 वर्ष पिता मो अब्दुल रजा के रूप में हुई।