आपसी विवाद को लेकर बेलहर बस्ती में मारपीट की घटना सोमवार की सुबह 11 बजे सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बेलहर बस्ती में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बेलहर बस्ती निवासी मो इकबाल को गंभीर चोटें आईं।