गुरुकुल द्वारा छठ व्रतधारियों को पूजन सामग्री वितरण हजारीबाग –श्री आदिनाथ गुरुकुल फाउंडेशन की ओर से झील परिसर के त्रिमूर्ति चौक पर छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच सूप, फल, नारियल, अगरबत्ती व पारण सामग्री (नींबू-चीनी) का वितरण किया गया।गुरुकुल निदेशक जेपी जैन ने कहा कि छठ प्रकृति के प्रति आस्था का संदेश देता है।