छतरपुर नगर: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम, विधायक के आश्वासन पर खुला जाम।
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महोबा रोड पर ग्राम हमा के पास चक्काजाम कर दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। विधायक के आश्वासन के बाद आज 29 जून दोपहर करीब 1:00 बजे जाम खुला है।