भैंसदेही: केन्द्रीय मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, बना मज़ाक आयुष्मान योजना से धीरूभाई अंबानी के पिता का भी इलाज, बयान पर मचा बवाल।
बैतूल जिले में केन्द्रीय राज्यमंत्री और सांसद दुर्गादास उईके का एक बयान ज़बरदस्त विवाद का कारण बन गया है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के ग्राम कुंडी में आयोजित लोक निर्माण विभाग के चिखलदा खुर्द–कुंडी–कुसमरी तवा पहुँच मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का बखान करते हुए ऐसा उदाहरण दे दिया, जिससे पूरा मंच तो चौंक गया, लेकिन सोशल मीडिया पर हँसी का तूफ़ान आ गया।