मुरैना नगर: अजनौदा के पास बाइक की टक्कर से माँ-बेटा घायल, लापरवाह चालक फरार, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना जिले के छिछावली गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज जाटव आज शनिवार दोपहर अपनी 44 वर्षीय माँ गीता देवी को बाइक से सागोरियापुरा ले जा रहे थे। अजनौदा गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में माँ-बेटा दोनों घायल हो गए, जिन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उनका इलाज जारी है।