गिरिडीह: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही एक प्रसूता महिला की कार 407 मालवाहक वाहन ने मारी जोरदार टक्कर,बिजली की खंभे से टकर
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही एक प्रसूता महिला की कार को महेशमुंडा चौक पर रविवार को 11 बजे पीछे से आ रहे 407 मालवाहक वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑल्टो कार में एक प्रसूता महिला को अस्पताल से घर ले जाया जा रहा था।